सिद्धार्थनगर पुलिस लाइंस में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती:एसएसपी ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

Oct 02, 2026 - 11:12
0
सिद्धार्थनगर पुलिस लाइंस में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती:एसएसपी ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
सिद्धार्थनगर पुलिस लाइंस के क्वार्टर गार्द परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अभिषेक महाजन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों को गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता अपनाने और सत्यनिष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने संविधान और कानून के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों से संवेदनशील व्यवहार और उनकी सुरक्षा पक्की करना भी है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी से कर्तव्य निभाने की अपील की। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उन्हें उपहार दिए, जिससे कर्मचारियों में खुशी दिखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User