औरैया में भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा:7 सितंबर को पीएम मोदी का वर्चुअल भाषण, जनकल्याण का संदेश देगी यात्रा

Oct 06, 2026 - 16:17
0
औरैया में भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा:7 सितंबर को पीएम मोदी का वर्चुअल भाषण, जनकल्याण का संदेश देगी यात्रा
भारतीय जनता पार्टी औरैया में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा ज्योति यात्रा' निकालेगी। यह यात्रा 7 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे शहीद पार्क औरैया से शुरू होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से भाषण देंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि यात्रा का मकसद सेवा, जनकल्याण और सामाजिक भागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। इसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक और जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User