जालौन में महिला को सांप ने डसा:उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, खेत में काम करने गई थी

Oct 06, 2026 - 16:17
0
जालौन में महिला को सांप ने डसा:उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, खेत में काम करने गई थी
जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास में मंगलवार सुबह 10 बजे खेत में काम करने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सांप के डसने के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोपहर 2 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम दमरास निवासी जयादेवी रोज की तरह मंगलवार सुबह खेत पर काम करने गई थीं। परिजनों के मुताबिक, खेत में काम करते समय करीब 10 बजे अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही खेत पर पहुंचे परिजन उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जयादेवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिरसाकलार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। परिजनों ने बताया कि जयादेवी मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत से दो बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User