औरैया में दुकान से 508 किलो घी सीज:खरीद बिल और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया, सैंपल जांच के लिए लैब भेजा

Oct 09, 2026 - 11:38
0
औरैया में दुकान से 508 किलो घी सीज:खरीद बिल और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया, सैंपल जांच के लिए लैब भेजा
औरैया में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर टीम ने निझाई मोहाल स्थित घी की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से 510 किलो घी मिला, लेकिन दुकानदार खरीद बिल और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। विभाग ने 508 किलो घी सीज कर दिया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 35 हजार 280 रुपये बताई गई है। घी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। घी की गुणवत्ता पर संदेह, सैंपल लिया सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकान की जांच की। घी की गुणवत्ता और मिलावट की आशंका के चलते उसका नमूना लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, दुकानदार को सुधार नोटिस भी दिया जा रहा है। लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घी की लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User