उन्नाव में नहर में उतराता मिला युवक का शव:परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास रहने वाले एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बरकोता नहर से बरामद हुआ। युवक गुरुवार शाम घर से कुछ खाने-पीने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह नौ बजे पुलिस ने तलाश के दौरान दुलियाखेड़ा गांव के पास नहर से शव बरामद किया। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सिद्धांत मिश्रा 25 पुत्र स्व. प्रवीण मिश्रा के रूप में हुई है। वह गदनखेड़ा स्थित महिंद्रा शोरूम के ओम ऑटोमोबाइल्स में सेल्समैन के रूप में काम करता था। गुरुवार की शाम करीब 7:45 बजे वह डीलर से लौटने के बाद घर पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद वह घर के पास स्थित रेस्टोरेंट से कुछ खाने-पीने की बात कहकर निकला था। उसने परिजनों से थोड़ी देर में वापस आने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। युवक के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को युवक के लापता होने और तलाश के दौरान शव मिलने की सूचना मिली। युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं खोजबीन के दौरान दुलियाखेड़ा गांव के पास बरकोता नहर के किनारे उसकी साइकिल लावारिस हालत में पड़ी मिली। इसके बाद आसपास तलाश की गई तो पुलिया से करीब 50 मीटर दूर नहर में युवक का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताए हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इंस्पेक्टर सदर कोतवाली सीके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)