बलिया की कंचन ने कुरकुरे को बनाया बिजनेस:गांव में ही महिलाओं को दिया रोजगार, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाना है
देश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार का सहारा भी बन रही हैं। वे खुद रोजगार करते हुए दूसरों को भी काम दे रही हैं। यूपी के बलिया जिले के मनियर ब्लॉक की कंचन भारद्वाज ऐसा ही कर रही हैं। कंचन के पति विदेश में रहते हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कंचन घर पर खाली नहीं बैठना चाहती थीं। उन्होंने कुछ करने की सोची। पति के सहयोग और सरकार से लोन लेकर कंचन ने कुरकुरे और चिप्स बनाने की मशीनें लगवाईं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम को बढ़ाया। अभी कंचन के यहां एक ऑपरेटर और तीन महिलाएं काम करती हैं। कंचन चाहती हैं कि वे अपने काम का और विस्तार करें और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दें। कंचन का कहना है कि महिलाओं को अपना हुनर बाहर लाना चाहिए और आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)