औरैया में एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा परखी:संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग, नवरात्रि-दशहरा को लेकर अलर्ट

Oct 10, 2026 - 20:55
0
औरैया में एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा परखी:संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग, नवरात्रि-दशहरा को लेकर अलर्ट
औरैया पुलिस शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अलर्ट है। शनिवार की रात सात बजे एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा ने दिबियापुर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य रास्तों, चौराहों और बाजारों का दौरा किया। टीम ने संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की जांच कर सुरक्षा परखी। पुलिसकर्मियों को त्योहारों में गड़बड़ी रोकने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बाजारों में व्यापारियों और नागरिकों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने बताया कि त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी हो रही है, ताकि सुरक्षा बेहतर हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User