लखनऊ में व्यापार मंडल की बैठक:यूपीआई शुल्क वापसी, एमडीआर शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की
लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 15 अक्टूबर से यूपीआई (UPI) पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के फैसले पर भारत सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर इस फैसले को वापस लेने की अपील की। संदीप बंसल ने कहा कि एक ओर जीएसटी परिषद ने व्यापारियों को कई राहतें दी हैं, वहीं त्योहारों के मौसम में यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले को वापस लेना जनता और व्यापारी समाज के हित में होगा। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा महामंत्री आकाश गौतम, नगर महामंत्री अनुज गौतम और विपिन अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)