औरैया में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:विद्यार्थियों को बताए महात्मा गांधी के जीवन और आजादी में योगदान के प्रसंग

Oct 03, 2026 - 09:05
0
औरैया में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:विद्यार्थियों को बताए महात्मा गांधी के जीवन और आजादी में योगदान के प्रसंग
औरैया के नगरिया रोड स्थित आरआर सेंट मेरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा देश की आजादी में उनके योगदान की जानकारी दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक रजनीश यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User