बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी:बिहार से आलू बेचकर लौट रहा था, आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित

Oct 03, 2026 - 09:05
0
बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी:बिहार से आलू बेचकर लौट रहा था, आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित
बलिया के बैरिया थाना में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना मांझी पुल के पास हुई। घायल युवक की पहचान बैरिया के लीला छपरा वार्ड नंबर-4 निवासी बबलू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बबलू बिहार से आलू बेचकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली बबलू की बाईं जांघ में लगी। घटना के बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी सोनवरषा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। भाई ने दी पुलिस को सूचना सीओ बैरिया आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना घायल बबलू के भाई सुशील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार ड्राइवर रितेश यादव ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान अरुण यादव और संदीप यादव के रूप में की है। दोनों चांद दियर, बैरिया के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User