शनिचरी अमावस्या मेले के लिए अहम ट्रेनें दो मिनट रुकेंगी:झांसी-इटावा एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-इंदौर, प्रयागराज- हुबली स्पेशल को मिला ठहराव

Oct 08, 2026 - 10:47
0
शनिचरी अमावस्या मेले के लिए अहम ट्रेनें दो मिनट रुकेंगी:झांसी-इटावा एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-इंदौर, प्रयागराज- हुबली स्पेशल को मिला ठहराव
'शनिचरी अमावस्या मेला' के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। यात्रियों को परेशानी न हो, ट्रेन के जरिये वह आसानी से शनिश्चरा स्टेशन पहुंच सकें इसके लिए रेलवे ने 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए शनिश्चरा स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट रोकने का फैसला किया है। श्रद्धालुओं के लिए यह अस्थाई ठहराव होगा। ट्रेन नंबर 11903 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा एक्सप्रेस) का शनिश्चरा स्टेशन पर आगमन शाम 19:16 बजे तथा प्रस्थान 19:18 बजे होगा। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 11904 (इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दैनिक एक्सप्रेस) सुबह 06:56 बजे आकर 06:58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04169 (सूबेदारगंज - इंदौर) दोपहर 13:23 बजे से 13:25 बजे तक तथा ट्रेन संख्या 04170 (इंदौर - सूबेदारगंज) सुबह 11:25 बजे से 11:27 बजे तक ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04113 (प्रयागराज जंक्शन - श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन) दोपहर 13:34 बजे आकर 13:36 बजे प्रस्थान करेगी। शनिचरी अमावस्या (शनि अमावस्या) पर सबसे प्रसिद्ध और विशाल मेला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती ग्राम स्थित प्राचीन शनिधाम मंदिर में लगता है। नवरात्रि मेले के लिए विंध्याचल स्टेशन सुविधाएं विंध्याचल में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबरतक लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों के लिए खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यात्रियों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने के लिए विंध्याचल स्टेशन पर 3 अनारक्षित टिकट काउंटर और एक पूछताछ केंद्र खेले गए हैं। आरक्षित टिकट काउंटर को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। टिकट काउंटरों पर कार्य के लिए 8 अतिरिक्त को लगाया गया है। टिकट जांच के लिए 20 अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ की तैनाती हुई है। 5 खानपान स्टॉल, 15 पुरुष एवं 15 महिला अतिरिक्त शौचालय तथा अस्थायी यात्री शेड की व्यवस्था की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया में एक खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User