औरैया में मशीन के करंट से युवक की मौत:खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, सुबह मिला शव
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की मशीन के करंट से मौत हो गई। युवक खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, सेंगनपुर निवासी राजू दुबे का बेटा लल्लू गुरुवार रात को रोजाना की तरह खेत पर गया था। शुक्रवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर लल्लू मृत मिला। मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी बताया जा रहा है कि खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से उसकी जान गई। लल्लू अपने पिता राजू दुबे का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)