कासगंज पुलिस ने त्योहारों से पहले दंगा नियंत्रण का अभ्यास:एंटी राइट और टीयर गैस गन का इस्तेमाल कर भीड़ नियंत्रण की तैयारी परखी

Oct 09, 2026 - 13:04
0
कासगंज पुलिस ने त्योहारों से पहले दंगा नियंत्रण का अभ्यास:एंटी राइट और टीयर गैस गन का इस्तेमाल कर भीड़ नियंत्रण की तैयारी परखी
कासगंज पुलिस आगामी त्योहारों और शोभायात्राओं के लिए सतर्क है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर नवीन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास (बलवा ड्रिल) किया गया। इसमें जिले के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को अचानक पैदा होने वाली स्थितियों और भीड़ को काबू करने का तरीका सिखाया गया। उन्होंने बलवा ड्रिल, एंटी राइट गन और टीयर गैस गन जैसे दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने उन्हें मुश्किल हालात में धैर्य, सतर्कता और तेजी से काम करने के लिए कहा। दंगा रोकने वाले उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल, रखरखाव और जरूरत पड़ने पर तुरंत चलाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में टीम तुरंत कार्रवाई कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User