औरैया में पुलिस अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने वाले 2 गिरफ्तार:बिजली चोरी की FIR न कराने का दिया झांसा, दरोगा के नाम से दिखता था नंबर

Oct 04, 2026 - 19:09
0
औरैया में पुलिस अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने वाले 2 गिरफ्तार:बिजली चोरी की FIR न कराने का दिया झांसा, दरोगा के नाम से दिखता था नंबर
औरैया में साइबर पुलिस ने पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज न करने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे थे। इसके लिए उन्होंने पीड़ित को फोन कर व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बिजली चोरी के केस की जानकारी लेकर किया फोन पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को निगड़ा गांव में ओमकांत चतुर्वेदी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। 21 अगस्त को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अगले दिन 22 अगस्त को ओमकांत के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। ट्रू-कॉलर पर यह नंबर दरोगा कृष्णकांत प्रजापति के नाम से दिखाई दे रहा था। आरोपी ने ओमकांत से एफआईआर दर्ज न करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे। इसके बाद भुगतान के लिए व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भी भेजा गया। शिकायत के बाद जांच में जुटी साइबर पुलिस ठगी की कोशिश की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने नंबर और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने 4 अक्टूबर को कृष्णकांत यादव और मोहित यादव को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। ऑनलाइन मुकदमों की जानकारी जुटाकर बनते थे पुलिस अधिकारी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन मुकदमों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद संबंधित लोगों को पुलिस अधिकारी बनकर फोन करते और कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पैसे मांगते थे। आरोपियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा मामले का खुलासा एसपी अभिषेक भारती ने 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और ठगी के अन्य मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User