बरेली में शंखा नदी में डूबे दो ममेरे-फुफेरे भाई:नहाते समय हुआ हादसा, शाम को गोताखोरों ने शव निकाले

Oct 04, 2026 - 19:09
0
बरेली में शंखा नदी में डूबे दो ममेरे-फुफेरे भाई:नहाते समय हुआ हादसा, शाम को गोताखोरों ने शव निकाले
बरेली के सीबीगंज इलाके में रविवार को शंखा नदी में नहाने गए दो ममेरे-फुफेरे भाई डूब गए। शाम को गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले। सनैया रानी गांव के 18 साल के अजय कश्यप अपनी ननिहाल परखाखेड़ा गौटियां आए थे। सुबह करीब 11 बजे वह अपने ममेरे भाई 17 साल के रोहित और चार अन्य लड़कों के साथ शंखा नदी में नहाने पहुंचे, जहां गहरे पानी और तेज बहाव के कारण संतुलन खोकर बह गए। साथ गए युवकों ने शोर मचाया, पर बचा नहीं सके। परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद शाम को दोनों युवकों के शव मिल गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस घटना से दोनों परिवारों में दुख का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User