खानपुर में सामाजिक समरसता बैठक:आपसी भाईचारे पर दिया जोर, रालोद नेताओं ने की एकजुटता अपील
मेरठ के ग्राम खानपुर में सामाजिक समरसता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की और आपसी भाईचारा, सामाजिक एकजुटता तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मदन जाटव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन रवि भारत चिकारा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील गौतम ने भी बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक सहभागिता के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)