औरैया सिलेंडर विस्फोट में घायल युवक की दिल्ली में मौत:गोदाम के बेसमेंट में हुआ था जोरदार धमाका, 4 कर्मचारी भी हुए थे घायल
औरैया के मुरादगंज में 13 सितंबर को हुए सिलेंडर विस्फोट में गंभीर रूप से घायल 18 साल के शिवम प्रजापति की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर शाम उसने दम तोड़ा। शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्वीट हाउस के बेसमेंट में हुआ था हादसा यह हादसा मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस के गोदाम के बेसमेंट में हुआ था। यहां रखे सिलेंडरों में से एक तेज धमाके के साथ फट गया था। विस्फोट इतना जोरदार था कि बेसमेंट की छत टूट गई थी। हादसे में शिवम के अलावा विपिन (22), अतुल (19) और गौरव (19) घायल हुए थे। चारों दुकान के कर्मचारी थे। गंभीर हालत होने पर शिवम समेत दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। पुलिस और दमकल टीम पहुंची थी शिवम जगतपुर, मुरादगंज का रहने वाला था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता सज्जन बाबू मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। बुधवार की रात्रि लगभग 11 बजे परिजन और ग्रामीणों ने मुरादगंज चौकी पहुंचकर उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में हुई शिवम की मौत की सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। क्षेत्राधिकार अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि- उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई है परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)