औषधीय पौधों की बागवानी कर फ्री में बांट रही शालिनी:देवरिया में लोगों को कर रहीं जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का दे रहीं संदेश

Oct 12, 2026 - 09:46
0
औषधीय पौधों की बागवानी कर फ्री में बांट रही शालिनी:देवरिया में लोगों को कर रहीं जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का दे रहीं संदेश
देवरिया जिले में पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देवरिया के परशुराम चौक की रहने वाली शालिनी सिंह लगातार प्रयास कर रही हैं। वह अपने स्तर पर औषधीय और हर्बल पौधों की बागवानी करती हैं। साथ ही लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें नि:शुल्क पौधे भी वितरित करती हैं। उनके इस प्रयास का उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वह मेडिकल कालेज समेत स्कूलों में कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करती हैं। शालिनी सिंह पर्यावरण के क्षेत्र में शिव द्वितीय सेवा संस्थान के माध्यम से भी काम कर रही हैं। उनके अभियान में पति विमलेश सिंह और परिवार का सहयोग मिल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी वह लोगों को अपने प्रयासों से जोड़ रही हैं। उनकी पहल से देवरिया के अलावा गोरखपुर, लखनऊ और पटना जैसे शहरों के लोगों तक संपर्क बढ़ा है। बचपन से रहा पौधों से लगाव शालिनी के पौधों के प्रति लगाव की शुरुआत बचपन से ही हुई। उनके दादा हीरा सिंह बघेल किसान थे और अहिरौली बघेल, भाटपाररानी क्षेत्र से जुड़े थे। शालिनी बताती हैं कि बचपन में वह बीज लगाने और पौधों को बढ़ते देखने में रुचि रखती थीं। घर में सब्जियों के बीज बोने और फलदार पौधों से जुड़ा अनुभव उनके मन में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ाने वाला रहा। परिवार के सहयोग से आगे बढ़ा अभियान वर्ष 2009 में विवाह के बाद भी पौधों और पर्यावरण के प्रति उनकी रुचि बनी रही। पति विमलेश और परिवार के सहयोग से उन्होंने इस दिशा में काम आगे बढ़ाया। शालिनी का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों और आसपास की खाली जगहों पर पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल करें। पौधों के जरिए जागरूकता का प्रयास शालिनी औषधीय और हर्बल पौधों की बागवानी के साथ लोगों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देती हैं। मुफ्त पौधे बांटकर वह लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User