दुर्गा पंडाल में करंट लगने से किशोर की मौत:जौनपुर के आरती के दौरान हादसा, घर का इकलौता बेटा था
जौनपुर के केराकत तहसील के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज सरोज के बेटे कल्लू सरोज के रूप में हुई है। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे आरती के दौरान हुई, जब टेंट की पाइप में करंट आ गया। कल्लू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बेटी भी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक छा गया है। घटना की खबर मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमरेंद्र पांडे ने बताया कि परिवार की सहमति से बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। छोटा बच्चा होने के कारण परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। प्रशासन ने पंडालों में कटतर (कटआउट) न लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद हुई इस लापरवाही से एक परिवार का इकलौता बेटा चला गया। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)