अवैध गिट्टी ले जा रहे पांच ट्रक पकड़े गए:महोबा में आठ सदस्यीय टीम ने चेकिंग में पकड़ा, चालकों-मालिकों पर केस दर्ज

Sep 27, 2026 - 09:06
0
अवैध गिट्टी ले जा रहे पांच ट्रक पकड़े गए:महोबा में आठ सदस्यीय टीम ने चेकिंग में पकड़ा, चालकों-मालिकों पर केस दर्ज
महोबा के पत्थरमंडी कबरई में अवैध खनिज परिवहन का मामला सामने आया है। 23 सितंबर को एक संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान गिट्टी से भरे पांच ट्रक पकड़े। ट्रकों के चालकों और मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिले में बनी आठ सदस्यीय टास्क समिति ने की। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय और सीओ रविकांत गोंड के नेतृत्व में टीम ने कबरई पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग की। जांच के दौरान ट्रक चालक खनिज से जुड़े कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद सभी ट्रकों को गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराकर खनिज विभाग को जानकारी दी गई। खान निरीक्षक जितेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक और मालिक राजस्व चोरी कर अवैध खनिज ले जा रहे थे। उन्होंने कबरई थाने में पांचों ट्रकों के चालकों और मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User