फर्रुखाबाद में बारिश से धान-सब्जी की फसल में नुकसान:किसानों ने 90% तक नुकसान की आशंका जताई, कई गांवों में फसलें गिरीं

Sep 27, 2026 - 09:06
0
फर्रुखाबाद में बारिश से धान-सब्जी की फसल में नुकसान:किसानों ने 90% तक नुकसान की आशंका जताई, कई गांवों में फसलें गिरीं
फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह से शनिवार देर शाम तक हुई बारिश से धान और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने धान की फसल में 90 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई है। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें जमीन पर गिर गईं। धनिया, लौकी और तुरई जैसी सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कायमगंज के दूदेमई, कारव, बहावलपुर मिस्तनी, शंकर नगला, रूटोल, शिवराई बरियार और अहमदगंज सहित कई गांवों में धान की फसलें पसर गईं। किसानों का कहना है कि अधिकांश खेतों में फलियां बन चुकी थीं, जिससे अब फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सिनौली गांव के किसान रामसिंह ने बताया कि पहले बाढ़ से फसल को नुक़सान हुआ। अब वर्षा से धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। रायपुर निवासी विशेष ने बताया कि उनकी 8 बीघा धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी, जो अब गिर गई है। चिनघटपुर के नीरज यादव की 5 बीघा धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। त्योरी इस्माइलपुर में भी खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User