अवध कॉइन एग्जीबिशन में ₹2 लाख अवैध वसूली का आरोप:बिना रसीद के प्रति व्यक्ति ₹100 एंट्री फीस लगाई, सच दिखाने पर भास्कर के पत्रकार से गार्ड ने कि अभद्रता

Oct 02, 2026 - 16:40
0
अवध कॉइन एग्जीबिशन में ₹2 लाख अवैध वसूली का आरोप:बिना रसीद के प्रति व्यक्ति ₹100 एंट्री फीस लगाई, सच दिखाने पर भास्कर के पत्रकार से गार्ड ने कि अभद्रता
लखनऊ में निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में अवध कॉइन क्लब की ओर से तीन दिवसीय सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में आयोजकों और होटल संचालक के ऊपर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। दूर दराज से आने वाले लोगों ने बताया कि 6 - 8 घंटे से खड़े हैं एंट्री नहीं मिल रही है। इसके अलावा सड़क पर अवैध पार्किंग की वजह से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एंबुलेंस भी फंस रही है। 'अवध कॉइन एक्सपो 2026' द्वारा 2 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक एग्जीबिशन लगाया गया है। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर के मुद्रा प्रेमियों को बुलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग ऐतिहासिक सिक्के खरीदे और बेचे। इसमें आने वाले लोगों ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि अंदर जाने के लिए ₹100 एंट्री फीस लग रही है। सबसे बड़ी बात की इस ₹100 का कोई हिसाब नहीं है पैसा ना तो ऑनलाइन लिया जा रहा है और ना ही इसके बदले कोई रसीद मिल रही है। लोगों ने बताया कि जितनी बार बाहर आओ उतनी बार ₹100 गार्डन लेता है। ‘700 किलोमीटर से आए नहीं मिली एंट्री’ हितेश कुमार सोनी ने बताया की 700 किलोमीटर का सफर तय करके कोटा से लखनऊ आए हैं। आने जाने में हजारों रुपए खर्च कर दिए और सुबह 9:00 बजे से खड़े हैं 4:00 बज गए अभी तक एंट्री नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि आयोजकों ने हमें गुमराह किया जब एंट्री ही नहीं देना था तो इतनी दूर से बुलाया क्यों। 2 लाख कि अवैध वसूली का आरोप मौके पर मौजूद योगेश ने बताया कि पहली बार ₹100 वसूला जा रहा है। सुबह से लगभग 2000 लोग अंदर जा चुके हैं जिनसे प्रति व्यक्ति ₹100 लिया गया है अगर मोटा-मोटा हिसाब लगाएं तो लगभग ₹2 लाख की अवैध वसूली हो चुकी है। हम लोग जब इसके बदले रशीद या टोकन मांग रहे हैं तो नहीं दिया जा रहा है गार्ड बदतमीजी और अभद्रता कर रहा है । पूरे एग्जीबिशन में अफरा तफरी का माहौल है । सड़क को बाजार बना दिया गया है। बहार बड़ी संख्या में दलाल घूम रहे हैं। आयोजकों का और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है हम लोग परेशान हो चुके हैं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User