अयोध्या आंदोलन का इतिहास देश की जनता भूली नहीं:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हार दिखने पर विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता हैं

Oct 10, 2026 - 21:12
0
अयोध्या आंदोलन का इतिहास देश की जनता भूली नहीं:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हार दिखने पर विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता हैं
सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह शनिवार दोपहर 2 बजे पहले दौरे पर पहुंचे। आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। विपक्षी दलों पर लगाए आरोप रमेश सिंह ने कहा कि जब विपक्षी दलों को चुनाव में अपनी हार दिखाई देने लगती है, तो वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उनके मुताबिक, भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है, जबकि विपक्ष के पास मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर पर्याप्त कार्यकर्ताओं की कमी है। राम मंदिर के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन का इतिहास देश की जनता भूली नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर उन्होंने टिप्पणी की। रमेश सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव अयोध्या क्या जाएंगे, उनका इतिहास रहा है कि वहां की नदियों का पानी हमारे कारसेवकों के खून से लाल हुआ था। पहले उन्हें वहां जाकर स्नान कर माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि मंदिर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी का रुख जनता अच्छी तरह जानती है। रमेश सिंह ने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र मौर्या, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, ज्योति खरवार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User