तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:लखनऊ में सिर पर चढ़ा पहिया, दुकान से घर लौट रहे थे

Oct 10, 2026 - 21:29
0
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:लखनऊ में सिर पर चढ़ा पहिया, दुकान से घर लौट रहे थे
लखनऊ में शनिवार शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गिर गए। बस का पहिया उनके सिर से होकर निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक से पूछताछ कर रही है। घटना बिजनौर इलाके की है। पढ़िए पूरी घटना… किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे बाराबंकी के बसंतपुर मजेहरा के रहने वाले राकेश कुमार (35) अपने परिवार के साथ लखनऊ के बिजनौर की शिवपुरी कॉलोनी में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी सुगरी देवी, दो बेटें शिवम, शुभम और दो बेटियां प्रियंका और अनन्या हैं। शनिवार शाम करीब 7 बजे राकेश दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। बस की टक्कर से सड़क पर गिरे बिजनौर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे बिजनौर-माती रोड पर एंकराइट स्कूल के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में वहीं कमाने वाले थे। सरोजनीनगर तहसील के किसान पथ अंडरपास के नीचे राकेश की छोला-भटूरा की दुकान थी। परिवार के लोगों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राहगीरों ने चालक को पुलिस को सौंपा हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने बस चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है। राकेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User