अयोध्या-अमेठी पुलिस ने त्योहारों पर सुरक्षा के लिए की बैठक:रेछघाट पर यातायात, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन कार्यक्रमों पर चर्चा
अयोध्या और अमेठी पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार की शाम समन्वय बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर रेछघाट पर यह बैठक हुई। इसमें सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में दोनों जिलों की सीमाओं पर खास सतर्कता बरतने, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बनाए रखने और अप्रिय हालात से निपटने की तैयारी पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखने को जरूरी बताया, क्योंकि त्योहारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। विसर्जन कार्यक्रमों को सुचारु रूप से कराने पर भी बात हुई। विसर्जन स्थलों और रास्तों पर यातायात बेहतर बनाने, भीड़ नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाए गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रभावी तालमेल के लिए जरूरी जानकारी तुरंत साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एक दूसरे जिले की दुर्गा प्रतिमाओं की सूची भी उपलब्ध कराई ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। दोनों जिले की पुलिस एक दूसरे से सामान्य स्थापित कर कार्य करने के अधिकारियों ने निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घनश्याम राय, उप जिला अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर, थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद समेत आसपास के संभ्रांत लोग रहे मौजूद।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)