बहराइच में तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत:घर के पीछे खड़ा था मासूम, चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले से 8 साल के बच्चे की जान चली गई। यह घटना सोमवार देर शाम मुर्तिहा रेंज के मंझरा गांव में हुई। बच्चा अपने घर के पीछे खड़ा था, तभी गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों को आता देख जंगली जानवर वापस गन्ने के खेत में भाग गया। मृतक बच्चे का नाम रोहित यादव था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर बाघ था, जबकि शुरुआती जानकारी में उसे तेंदुआ बताया जा रहा है। हमलावर की सही पहचान वन विभाग की जांच के बाद ही हो पाएगी। मुर्तिहा कोतवाल यतीन्द्र सिंह ने बताया कि मासूम की मौत की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)