अयोध्या के हिंद अस्पताल पर 85 हजार वसूलने का आरोप:प्रसव के दौरान बिल नहीं दिया, सीएमओ ने जांच टीम बनाई; डिप्टी सीएम से भी शिकायत
अयोध्या में प्रसव के दौरान इलाज और जांच के नाम पर 85 हजार रुपये वसूलने तथा बिल नहीं देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इस मामले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से भी शिकायत की गई है। एडिशनल सीएमओ आशुतोष श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मामला पस्तामाफी गांव निवासी लवकुश की पत्नी रिंकी से जुड़ा है। लवकुश ने अपनी पत्नी को 25 सितंबर को हिंद अस्पताल भेलसर में भर्ती कराया था। अगले दिन 26 सितंबर को उनका प्रसव हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अस्पताल में जांच और इलाज के नाम पर उनसे 85 हजार रुपये लिए गए, लेकिन भुगतान के बावजूद बिल नहीं दिया गया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के एक अस्पताल भेज दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। टीम की अध्यक्षता डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव करेंगे। डॉ. पीके गुप्ता और डॉ. वीपी त्रिपाठी को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। सीएमओ ने जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जानी है। अस्पताल संचालक डॉ दिलीप कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां डिलीवरी नॉर्मल हुई थी । उन्होंने कहा कि जांच में रिंकू को डेंगू पार्टी आया था प्लेटलेट्स करीब 12000 पहुंच गई थी जिसके चलते रेफर कर दिया गया था उन्होंने कहा किस तरीके का इलाज कराया इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है अगर उनके द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि 50000 लिए गए हैं तो उनके पास कुछ प्रूफ भी तो होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)