बरेली में बुजुर्ग लापता, पिता ने जताई अनहोनी:पत्नी और ससुराल पर बंधक बनाने, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

Oct 14, 2026 - 18:22
0
बरेली में बुजुर्ग लापता, पिता ने जताई अनहोनी:पत्नी और ससुराल पर बंधक बनाने, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप
बरेली के नवाबगंज से 52 वर्षीय इरफान 7 अक्टूबर से लापता हैं। उनके पिता पुत्तन ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने एसएसपी बरेली को शिकायत देकर बेटे की तलाश और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुत्तन ने इरफान की पत्नी रुकसार, साले राजा और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन लोगों ने इरफान को अगवा कर बंधक बनाया, मारपीट की और रंगदारी मांगी। शिकायत के मुताबिक, इरफान 7 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे सराय स्थित अपने घर से निकले थे। दोपहर तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता पुत्तन ने अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए बेटे की सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User