अयोध्या के पलिया लोहानी में पौधरोपण:अंत्येष्टि स्थल पर रोपे पौधे, पर्यावरण प्रेमी ने दिया संरक्षण संदेश
अयोध्या में पलिया लोहानी के अंत्येष्टि स्थल पर पर्यावरण प्रेमी श्रवणजीत कनौजिया ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पौधरोपण में सहयोग करते हुए ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह भोला ने कहा कि पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। श्रवणजीत कनौजिया ने कहा कि पलिया लोहानी में परसपुर सथरा की तर्ज पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि गांव को हराभरा बनाया जा सके। इस अवसर पर कोटेदार तुलसी राम, संतोष कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)