कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी आग:गुजरात से लखनऊ जा रहा था, करोड़ों के टाइल्स जलकर राख

Oct 19, 2026 - 19:21
0
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी आग:गुजरात से लखनऊ जा रहा था, करोड़ों के टाइल्स जलकर राख
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के सामने सोमवार को एक कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में लदे टाइल्स आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कंटेनर गुजरात के मोरबी से टाइल्स लेकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। टाइल्स की खेप लखनऊ पहुंचाई जानी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर में लदा माल जलकर राख हो गया। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस, यूपीडा कर्मी और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User