कन्नौज में अलियापुर घाट पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन:विशाल प्रतिमाओं को ट्रॉलियों से उतारने के लिए नगर पालिका लगाएगी क्रेन

Oct 19, 2026 - 19:21
0
कन्नौज में अलियापुर घाट पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन:विशाल प्रतिमाओं को ट्रॉलियों से उतारने के लिए नगर पालिका लगाएगी क्रेन
कन्नौज में दशहरा पर्व पर दुर्गा पंडालों से शक्ति विजय यात्राएं निकाली जाएंगी। यात्राओं में शामिल दुर्गा प्रतिमाओं को ट्रैक्टरों के माध्यम से अलियापुर घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका भू-विसर्जन किया जाएगा। प्रशासन ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अलियापुर घाट पर नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी अलियापुर घाट पर लगाई गई है। कर्मचारियों को विसर्जन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने। दो प्लाटून पीएसी और चार थानों का पुलिस बल रहेगा तैनात शक्ति विजय यात्राओं और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मौके पर दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा सदर कोतवाली पुलिस के साथ चार थानों का पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। विशाल प्रतिमाओं को उतारने के लिए क्रेन की व्यवस्था अलियापुर घाट पर भू-विसर्जन के लिए नगर पालिका की ओर से क्रेन लगाई जाएगी। इसकी मदद से ट्रॉलियों पर लाई जाने वाली विशाल देवी प्रतिमाओं को उतारकर भू-विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User