अयोध्या के रामपथ पर RSS ने किया पथ संचलन:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय दशहरा पर निकला जुलूस
विजय दशमी के अवसर पर अयोध्या के राम पथ पर आरएसएस के गण वेश धारियों ने पथ संचलन किया। इसमें सीता कांत सदन के महंत रामानुज शरण, श्रीराम आश्रम के महंत जय रामदास आदि मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले इस संचालन में करीब 300 लोगों की मौजूदगी रही। यह तुलसी उद्यान से लेकर हनुमानगढ़ी तक निकला। विजयदशमी का पर्व शौर्य, सत्य, धर्म और अधर्म पर विजय का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर आयोजित पथ संचलन ने अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के संकल्प का संदेश दिया। इस अवसर पर महंत जयराम दास ने कहा कि सत्य और धर्म हमारी ताकत है।इसे धारण कर हम देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।राष्ट्र की सेवा के लिए हम हमेशा सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)