अयोध्या के रानोपाली आश्रम में 5 को आऐंगे राजानाथ-योगी:गुरुपर्व महोत्सव में शामिल होंगे, महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे, डेढ़ घंटे रहेंगे

Oct 03, 2026 - 12:08
0
अयोध्या के रानोपाली आश्रम में 5 को आऐंगे राजानाथ-योगी:गुरुपर्व महोत्सव में शामिल होंगे, महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे, डेढ़ घंटे रहेंगे
अयोध्या में गुरु-शिष्य परंपरा और सनातन ज्ञान की धारा को नई ऊर्जा देने वाला अवसर पांच अक्टूबर को साकार होगा। उदासीन श्री संगत ऋषि आश्रम रानोपाली में आयोजित गुरुपर्व महोत्सव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। दोनों नेता दोपहर करीब 12:30 बजे आश्रम पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही गुरु पूजन, संतों के संबोधन और आशीर्वाद का क्रम चलेगा। रानोपाली आश्रम में गुरुपर्व को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। पीठाधीश्वर महंत भरत दास महाराज के संयोजन में होने वाले इस आयोजन को आचार्य परंपरा के संरक्षण और संवर्धन से जोड़कर देखा जा रहा है। महंत भरत दास महाराज के अनुसार, सनातन ज्ञान परंपरा को केवल संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि उसे आधुनिक शिक्षा के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना आश्रम का ध्येय है। परंपरा के साथ आधुनिक शिक्षा का संगम श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय का नवीन भवन इसी संकल्प का प्रत्यक्ष स्वरूप होगा। भवन में संस्कृत एवं सनातन धर्म की शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वेदांग ज्योतिष और योग की शिक्षा की भी व्यवस्था होगी। यानी एक ही परिसर में प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की विरासत और आधुनिक तकनीकी शिक्षा का संगम दिखाई देगा। गुरु पूजन के बाद संतों का आशीर्वाद महाविद्यालय भवन के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुओं की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इसके बाद संतों को संबोधित करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद ग्रहण करेंगे। महंत भरत दास महाराज ने बताया कि आश्रम में वर्षों से गुरु परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य अनवरत चल रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी गुरुपर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। आश्रम परिसर में होने वाला यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा, संत परंपरा और सनातन शिक्षा की निरंतरता का संदेश देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User