मऊ पहुंचे सांसद राजीव राय:बोले- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई, एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग
मऊ में घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय शुक्रवार को मऊ पहुंचे। उन्होंने डोमनपुरा-इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। डोमनपुरा-इस्लामाबाद हादसे को लेकर सांसद राजीव राय ने सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने हादसे में अपने लोगों को खोया है, उन्हें न्याय के साथ पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ऐसे बहादुर लोगों पर गर्व है प्रेस वार्ता के दौरान कप्तान स्मिथ मच्छर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो कॉल कर उन्हें अपना आइडल बताए जाने के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि ऐसे बहादुर लोगों पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बात का क्रेडिट ले लेते हैं, उनकी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं और उन्होंने बहादुरी का परिचय दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को लेकर दिए गए ‘दलाल’ वाले बयान पर सांसद ने खुद को अलग करते हुए कहा कि ऐसी बातें वह नहीं कहते। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और वह स्वयं कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते। इंडिया गठबंधन में सपा की दूरी के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि गठबंधन में कोई दूरी नहीं है। आगे चलकर सीटों व टिकटों के बंटवारे पर बातचीत समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है और आगे चलकर सीटों व टिकटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत होगी। इस दौरान उन्होंने चंदे समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती द्वारा समाजवादी पार्टी को लेकर लगाए गए आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर सांसद राजीव राय जवाब देने से बचते नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)