अयोध्या में शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा मांगपत्र:चयन वेतनमान और पदोन्नति में पूर्व सेवा को जोड़ने की मांग की
अयोध्या में शिक्षामित्र से शिक्षक बने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष कुलदीपकांत शुक्ल के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर वरिष्ठता निर्धारण, चयन वेतनमान और पदोन्नति में पूर्व सेवा को जोड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षक बने कर्मचारियों की पूर्व सेवा को वरिष्ठता निर्धारण में शामिल किया जाए। इसके साथ ही चयन वेतनमान और पदोन्नति की वरिष्ठता तय करते समय भी पुरानी सेवा को जोड़ा जाए। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, जिले में विभिन्न शिक्षक भर्तियों के माध्यम से 400 से अधिक शिक्षामित्र शिक्षक बने हैं। इन शिक्षकों ने पहले तीन से चार वर्ष तक शिक्षामित्र के रूप में सेवा दी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, महामंत्री परवेज अहमद, कोषाध्यक्ष रामजी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)