कानपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची दैनिक भास्कर टीम:'प्लास्टिक नहीं विकल्प चुनें' की भक्तों से की अपील, जूट के बैग बांटे
कानपुर में नवरात्र पर दुर्गा पूजा पंडालों में महासप्तमी और महाअष्टमी पर धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अशोक नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति के 85वें दुर्गोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान दैनिक भास्कर ने ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान के तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने के लिए जागरूक किया। पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं को जूट के बैग बांटे गए और खरीदारी में जूट या कपड़े के थैले इस्तेमाल करने की अपील की गई। दो दिवसीय आयोजन में भंडारा, मिशन शक्ति की जानकारी, महिषासुरमर्दिनी का मंचन और रवींद्रनाथ ठाकुर की काव्य रचना ‘भानुसिंहेर पदावली’ की प्रस्तुति हुई। महाअष्टमी पर विभिन्न वृद्धाश्रमों से आए बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। दैनिक भास्कर ने जूट के बैग बांटकर किया जागरूक नवरात्र के दौरान शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में दैनिक भास्कर की टीम ने ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चलाया। टीम ने श्रद्धालुओं को जूट के बैग बांटे और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को खरीदारी के लिए जूट और कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक के विकल्प अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। सप्तमी पर महिषासुरमर्दिनी का मंचन, अष्टमी पर बुजुर्गों का सम्मान दुर्गोत्सव की शुरुआत महासप्तमी पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने मां भगवती को पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान नजीराबाद थाना पुलिस ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। शाम को संध्या पूजा के बाद आनंद मेले का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने भारतीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके बाद पुरुलिया छऊ डांस एकेडमी ने परेश पारित के निर्देशन में ‘महिषासुरमर्दिनी’ का मंचन किया। महाअष्टमी पर सुबह मां दुर्गा की पूजा और पुष्पांजलि हुई। दोपहर में प्रसाद वितरण के लिए भंडारा लगाया गया। इस मौके पर विभिन्न वृद्धाश्रमों से आए बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सांसद रमेश अवस्थी और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी मंडप में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। अष्टमी की शाम रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रसिद्ध काव्य रचना ‘भानुसिंहेर पदावली’ का मंचन हुआ। राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति और विरह पर आधारित इस प्रस्तुति में संगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। रुम्पी घोष दस्तीदार के निर्देशन में अदिति सूबेदार, श्वेता अवस्थी, अनुश्री मुखर्जी, मृणमय, सयोनी, अपराजिता, रीति और ईशानी ने प्रस्तुति दी। आयोजन को सफल बनाने में अंजन मुखर्जी, सुभाषिष बनर्जी, सत्यजीत, इंद्रजीत, अभिजीत, मृणमय, रंजन, मृदुल, पुलक, अमरनाथ चक्रवर्ती, देवाशीष बनर्जी और अन्य सदस्यों का योगदान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाश्वती बनर्जी, सुष्मिता, अनुभा, मंदिरा, अपर्णा, गौरांशी, सलोनी, सोहनी, आकाश दत्ता, देवांगन, प्रतीक और चेतन सहित अन्य लोग भी शामिल रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)