अयोध्या में बच्ची को बाइक से ले जाने का प्रयास:प्रसाद देकर भाई को दुकान भेजा, फिर बच्ची को बाइक पर बैठाकर निकला; आरोपी हिरासत में

Oct 18, 2026 - 11:47
0
अयोध्या में बच्ची को बाइक से ले जाने का प्रयास:प्रसाद देकर भाई को दुकान भेजा, फिर बच्ची को बाइक पर बैठाकर निकला; आरोपी हिरासत में
अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में रामलीला देखने गई आठ वर्षीय बच्ची को बाइक से ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्ची को प्रसाद दिया और उसके भाई को दुकान से सामान लेने भेज दिया। इसके बाद वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर निकल गया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गयासपुर ग्राम पंचायत के मजरे सकतपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास की है। यहां रामलीला का मंचन चल रहा था। विद्यापुर गांव की बच्ची अपने भाई और परिवार के साथ कार्यक्रम देखने पहुंची थी। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति बच्ची के पास आया। उसने उसे प्रसाद दिया। फिर उसके भाई को दुकान से सामान लेने भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर वहां से निकल गया। कुछ दूरी पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और वाहन बंद हो गया। इसी बीच बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। परिवार की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना पता मसौधा, थाना पूराकलंदर क्षेत्र का बताया है। उसके पहचान पत्र पर पता दर्ज नहीं है। परिवार की ओर से तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User