मेरठ में तेजगढ़ी चौराहे पर अज्ञात शव मिला:कई घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा, पहचान और मौत की वजह साफ नहीं
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव सड़क किनारे पड़ा था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी शव कई घंटे तक मौके पर पड़ा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी दिखी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही थी मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। हालांकि, उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। वह कहां का रहने वाला था और तेजगढ़ी चौराहे तक कैसे पहुंचा, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। अब मृतक की पहचान होने और मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)