अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी:कक्षा 1 से 12 तक के CBSC, ICSE और UP Bord के स्कूल कल बंद

Sep 25, 2026 - 21:03
0
अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी:कक्षा 1 से 12 तक के CBSC, ICSE और UP Bord के स्कूल कल बंद
अयोध्या जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया। इसमें कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। इनमें परिषदीय विद्यालयों के साथ माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालय और अन्य बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला प्रशासन का यह फैसला लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लिया गया है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और आवागमन में परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से आदेश का पालन करने की अपील की है। 26 सितंबर को विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User