अयोध्या में दशहरे पर मिठाई वितरण:अयोध्या में 108 और 102 कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी पर्व की बधाई
दशहरा पर्व के अवसर पर जिले में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी अनिल कुमार पांडेय मौजूद रहे। उनके साथ एंबुलेंस सेवा के ईएमटी और पायलट भी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी। इस पहल के जरिए त्योहार के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के बीच उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)