दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 5 गाड़ियां टकराई:बाल बाल बचे लोग, मरम्मत के दौरान हादसा, पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन

Oct 20, 2026 - 13:04
0
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 5 गाड़ियां टकराई:बाल बाल बचे लोग, मरम्मत के दौरान हादसा, पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह पांच वाहन आपस में टकरा गए। यह हादसा सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सड़क निर्माण कार्य के चलते हुआ, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू से चालू कराया गया। सुबह करीब 9:30 बजे हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक कार ने सड़क निर्माण के कारण अचानक ब्रेक लगाए। इसके पीछे आ रहे चार से 5 वाहन एक के बाद एक उससे टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद सड़क पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस पहुंची और क्रेन से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने हादसे में जनहानि न होने की पुष्टि की। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User