क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र-पूजन, 20 राजघराने जुटे:रोबोटिक रावण जलाया जाएगा, मोहल्लों में 4 से 10 फीट के पुतले जलेंगे

Oct 20, 2026 - 13:04
0
क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र-पूजन, 20 राजघराने जुटे:रोबोटिक रावण जलाया जाएगा, मोहल्लों में 4 से 10 फीट के पुतले जलेंगे
लखनऊ में आज मंगलवार को दशहरा मनाया जा रहा है। सुबह क्षत्रिय समाज ने शस्त्र-पूजन किया। इसके लिए गोमतीनगर के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 20 राजघराने के क्षत्रिय इकट्ठा हुए। यहां पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी है। उधर, शहर के कई रामलीला मैदानों में रावण के पुतले जलाने की तैयारियां भी चल रही हैं। मैदानों के बड़े पुतले तैयार हैं। ऐशबाग में रोबोटिक रावण जलने के लिए खुद चलकर मैदान तक आएगा। वहीं, मोहल्लों में बच्चे भी रावण के पुतले जलाएंगे। ये पुतले 4 से 10 फीट तक के ही होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User