अयोध्या में इम्पल्स कंट्रोल कार्यशाला पर चर्चा:डॉ. आलोक बोले- गेमिंग और रील की लत आवेग नियंत्रण विकार के लक्षण

Oct 15, 2026 - 13:59
0
अयोध्या में इम्पल्स कंट्रोल कार्यशाला पर चर्चा:डॉ. आलोक बोले- गेमिंग और रील की लत आवेग नियंत्रण विकार के लक्षण
अयोध्या के महाराजा पब्लिक स्कूल में आयोजित इम्पल्स-कंट्रोल डिसऑर्डर (आईसीडी) जागरूकता कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने आवेग नियंत्रण विकार के लक्षणों, कारणों और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में व्यक्ति को अपनी भावनाओं, व्यवहार और आवेगों पर नियंत्रण रखने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि गेमिंग और रील देखने या बनाने की लत, अनियंत्रित खरीदारी, जुआ खेलने और क्रोध पर नियंत्रण न रख पाना इससे जुड़े व्यवहार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्या आगे चलकर ओसीडी, मूड डिसऑर्डर और एंग्जायटी डिसऑर्डर जैसी मानसिक समस्याओं से भी जुड़ सकती है। डॉ. मनदर्शन के अनुसार, इसके शुरुआती लक्षण बाल्यावस्था और किशोरावस्था में दिखाई दे सकते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अत्यधिक इस्तेमाल इस समस्या को बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और परिजनों की उदासीनता के कारण प्रभावित व्यक्ति को समय पर मदद नहीं मिल पाती। मनोसामाजिक जागरूकता, परिजनों के सहयोग और मनोचिकित्सा से पुनर्वास संभव है। प्राचार्य डॉ. अजीत द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का संयोजन अमित शर्मा ने किया, जबकि संचालन रीना मिश्रा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User