जमीन पर कब्जे को लेकर चाकू से हमला, मौत:50-60 लोगों ने किया हमला, इलाज के दौरान थोड़ा दम

Oct 15, 2026 - 13:59
0
जमीन पर कब्जे को लेकर चाकू से हमला, मौत:50-60 लोगों ने किया हमला, इलाज के दौरान थोड़ा दम
लखनऊ के बीबीडी के जगपाल खेड़ा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। 11 अक्टूबर को 50-60 लोग विवादित जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री व गेट तोड़ने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने सतीश यादव, उनके भाई सोनू यादव और बेटे शिवम यादव पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में सतीश और शिवम को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह सतीश यादव की मौत हो गई। कोर्ट में विचाराधीन है जमीन का विवाद छोटा भरवारा, गोमती नगर विस्तार निवासी हरिश्चंद्र यादव के मुताबिक, चारों भाइयों की जगपाल खेड़ा में खसरा नंबर 1031 की जमीन है। सभी भाई अपनी-अपनी जमीन पर काबिज हैं। आरोप है कि 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे विनोद यादव के कहने पर 50-60 लोग उनकी जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री व गेट तोड़ने लगे। सतीश यादव, सोनू यादव और शिवम यादव ने इसका विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों पर जान से मारने की नीयत से चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हरिश्चंद्र ने आरोप लगाया कि घटना सुनियोजित तरीके से की गई। जमीन से जुड़ा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हमले में तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में सतीश और शिवम को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह सतीश यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User