अयोध्या में केमिकल इंजीनियर की मौत घातक चोटों से:यश पेपर मिल के गंदे पानी के टैंक में मिला था शव

Sep 28, 2026 - 23:07
0
अयोध्या में केमिकल इंजीनियर की मौत घातक चोटों से:यश पेपर मिल के गंदे पानी के टैंक में मिला था शव
अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल के गंदे पानी के टैंक में मिले केमिकल इंजीनियर आशीष की मौत घातक चोटों के कारण हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। टैंक के नीचे पानी साफ करने के लिए धारदार पंखे लगे होने की जानकारी सामने आई है। आशंका है कि टैंक में गिरने के बाद आशीष इन पंखों की चपेट में आ गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इंजीनियर टैंक में खुद गिरे थे या उन्हें किसी ने धक्का दिया, पुलिस इसी बिंदु पर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ टैंक और उसमें लगे उपकरणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय टैंक के आसपास कौन-कौन मौजूद था। इससे मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मिल के मैनेजर समेत सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों, घटनास्थल की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इंजीनियर की मौत की परिस्थितियों को लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User