अयोध्या में कल 185 जोड़े एक साथ 7 फेरे लेंगे:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिल्कीपुर में आयोजन होगा
अयोध्या जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में जिले को 926 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। अब तक 177 जोड़ों की शादी हो चुकी है। बुधवार, 14 अक्टूबर को मिल्कीपुर तहसील के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। इसमें मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज विकासखंड के 185 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। विधायक चंद्रभानु पासवान होंगे मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने मंगलवार को बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। तारुन में हो चुका है 177 जोड़ों का विवाह प्रज्ञा पांडेय के मुताबिक, योजना के तहत तारुन विकासखंड में अब तक 177 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। बुधवार को मिल्कीपुर में 185 जोड़ों की शादी के बाद योजना के तहत जिले में कुल 362 जोड़ों का विवाह हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में जिले का लक्ष्य 926 जोड़ों की शादी कराने का है। हर जोड़े पर खर्च होंगे 1 लाख रुपए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े पर कुल 1 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपए सीधे दुल्हन के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, 21 हजार रुपए के शादी के उपहार दिए जाते हैं। शेष 15 हजार रुपए समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। इन परिवारों को मिल सकता है योजना का लाभ योजना का लाभ सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र परिवार भी उठा सकते हैं। इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए भी योजना में सहायता का प्रावधान है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी में मदद देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)