अयोध्या में कल निकलेगी 150 दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा:सुबह 10 बजे जीआईसी मैदान से यात्रा की होगी शुरूआत, निर्मली कुंड में विसर्जन; सुरक्षा के लिए जोन-सेक्टर में बंटेगा पूरा मार्ग
अयोध्या रामनगरी में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार रात सभी प्रतिमाएं जीआईसी मैदान में एकत्र होंगी। यहां प्रतिमाओं को क्रमवार नंबर दिया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 150 दुर्गा प्रतिमाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुप्तार घाट स्थित निर्मली कुंड पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन की तैयारियों को लेकर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जीआईसी मैदान सहित शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। जोन-सेक्टर में बंटेगा पूरा मार्ग एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्षों में सामने आई समस्याओं को ध्यान में रखकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे मार्ग को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। राजपत्रित अधिकारियों के साथ सिविल पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। जीआईसी मैदान में प्रकाश, बैरिकेडिंग और प्रवेश की व्यवस्था भी की जा रही है। चौक घंटाघर पर होगी पुष्पवर्षा शोभायात्रा जीआईसी मैदान से निकलकर फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, टीवी टावर, शहादत और हनुमानगढ़ी होते हुए निर्मली कुंड पहुंचेगी। चौक घंटाघर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से पुष्पवर्षा की जाएगी। रास्ते में विभिन्न समाजों और मंदिरों की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। निर्देशों का पालन करने की अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों से निर्धारित निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन का जोर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)