नवमी पर बिजनौर में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन:धामपुर में 251 कन्याओं का चरण पूजन, चामुंडा धाम में सैकड़ों ने पाया प्रसाद
शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को बिजनौर जिले में भक्तिमय माहौल रहा। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह कन्या पूजन कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की गई। धामपुर में 251 कन्याओं का चरण पूजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। आयोजकों ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजन किया। यह कार्यक्रम पिछले नौ वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। देखें, 3 तस्वीरें… बिजनौर शहर के प्राचीन चामुंडा धाम मंदिर में भी नवमी पर विशेष आयोजन हुआ। सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भंडारा शुरू हो गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया।
नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नियमों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिले के अन्य मंदिरों में भी हवन, पूजन और कन्या भोज के कार्यक्रम हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)