अयोध्या में मारपीट मामले में मुख्य आरोपी को जेल:साइकिल में बाइक की टक्कर के बाद हुआ था विवाद, 5 पर केस दर्ज
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में एक युवक की मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दैनिक भास्कर ने खबर को प्रमुखता से चलाया पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित राजेश उपाध्याय की तहरीर पर केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने सोमवार को बताया कि मारपीट के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया, अन्य की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे मनीष की साइकिल में बाइक से टक्कर मारने के बाद कहासुनी हुई। इसके बाद गांव के विजय कुमार कौशल ने अपने बेटों के साथ मिलकर पूछताछ करने पहुंचे पिता राकेश उपाध्याय की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों तथा राहगीरों ने किसी तरह बीच बचाव किया। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने खंडासा गांव निवासी राजेश उपाध्याय की तहरीर पर विजय कुमार कौशल समेत उनके मनबढ़ पुत्रों रवि, दिलीप, सुरेंद्र, वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। है थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी रवि कौशल को न्यायालय में पेश किया जहां सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)