हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत:कटरा गौसगंज के पास हुआ हादसा, बोरिंग का काम निपटाकर लौट रहे थे

Oct 19, 2026 - 13:24
0
हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत:कटरा गौसगंज के पास हुआ हादसा, बोरिंग का काम निपटाकर लौट रहे थे
हरदोई के संडीला-मल्लावां मार्ग पर कटरा गौसगंज के पास रविवार देर रात एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी टीवीएस एक्सएल बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक मल्लावां के परमि फुलई गांव में बोरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी संगीत (कल्लू के बेटे) और अनुराग (अरविंद के बेटे) के रूप में हुई है। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहंदर और संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगीत की पत्नी रानी देवी और उनके पांच बच्चों (चार बेटियां, एक बेटा) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, अनुराग अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी चार बहनें हैं। दोनों युवकों की मौत से बेहसार गांव में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User